जैंतगढ़| मकर संक्रांति साल का पहला और क्षेत्र का सबसे बड़ा पर्व है। इसे क्षेत्र में टुसू पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। ओड़िया समाज का ये सबसे बड़ा पर्व है। छह दिनों तक चलने वाले इस पर्व का काफी महत्व है। ओड़िया समाज 14-15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाते हैं। इस बार एकीकृत अवकाश तालिका में मात्र 14 जनवरी को मकर की छुट्टी दी गई है। जबकि समाज के लोग 14 और 15 दोनों दिन पर्व मनाते हैं। 15 जनवरी को छुट्टी नहीं होने से छात्र छात्राओं,अभिभावकों,श िक्षकों और प्रबुद्ध लोगों में भारी रोष व्याप्त है।उनका कहना है ये क्षेत्र का सबसे बड़ा पर्व है।दो दिनों तक छुट्टी देना समाज हित में आवश्यक है। ओड़िया समाज के प्रबुद्ध समाजसेवी प्रदीप कु प्रधान ने झारखंड सरकार से 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश देने की मांग की है।


