चाईबासा| रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वावधान में मारवाड़ी मध्य विद्यालय छोटा रूंगटा स्कूल परिसर में प्रति रविवार संध्या 4:00 बजे से हस्तलेखन सुधार प्रशिक्षण और गणितीय अबाकस प्रशिक्षण की कक्षाएं निशुल्क रूप से संचालित की जा रही है उपरोक्त कार्यक्रम के संयोजक के रितेश मुंदड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम पिछले दो वर्षों से निरंतर चल रहा है, जिसमें अभिभावकों ने विशेष रुचि लेकर अपने बच्चों को नामांकित करवाया है, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के लेखन शैली में सुधार और उन में बौद्धिक क्षमता का विकास करना है। कार्यक्रम की सहसंयोजिका रोटेरियन शीतल मुंदड़ा ने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष प्रयास किए हैं, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हस्त लेखन को कला के रूप में विकसित करने का प्रयास सेवानिवृत शिक्षक अरुण प्रसाद के द्वारा किया जा रहा है, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रोटेरियन निर्मल त्रिपाठी ने भी इस कार्यक्रम के लिए अपना सहयोग प्रदान किया है।


