सीहोर| वार्ड क्रमांक 11 के डॉ. अंबेडकर नगर स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर परिसर में जाटव समाज की बैठक हुई। इसमें रविदास वंशीय समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी और डॉ. अंबेडकर धर्म सीहोर के पूर्व अध्यक्ष सन्नी जाटव को सीहोर जिला संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद समाजजनों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया।समाजजनों ने उम्मीद जताई कि आने वाला रविदास जयंती समारोह भव्य, गरिमामय और सामाजिक एकता के साथ मनाया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. अनीस खान, मनोहर मंगरोलिया, तत्कालीन पार्षद नरेन्द्र खंगराले, दलित चिंतक धर्मप्रकाश आर्य, एसके फरेला, पूर्व पार्षद आरती नरेन्द्र खंगराले, पन्नालाल खंगराले सहित कई समाजजन मौजूद रहे।


