भैरूंदा|नगर परिषद भैरूंदा के वार्ड क्रमांक 4 की भाईलाल कॉलोनी में बन रही सड़क को लेकर विवाद बढ़ गया है। लोगों ने निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाए हैं। अब यह मामला राजनीतिक रंग भी ले चुका है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुनील गोलिया ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने जांच की मांग की है। सुनील गोलिया ने कहा कि सड़क की हालत शुरुआत से ही खराब है। कई जगह पानी भर रहा है। सड़क का लेवल सही नहीं है।


