बिलकिसगंज में सीजन का सबसे घना कोहरा विजिबिलिटी 30 मीटर, फसलों पर संकट

भास्कर संवाददाता | बिलकिसगंज बिलकिसगंज क्षेत्र में रविवार को इस सीजन का सबसे घना कोहरा देखने को मिला। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता 30 मीटर तक सिमट गई। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते कई वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। कोहरा सुबह करीब 8 बजे तक बना रहा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ। कोहरे का असर अब खेती-किसानी पर भी पड़ने लगा है। किसान नरेश मेवाड़ा ने बताया कि लगातार कोहरा रहने से अर्ली फसलों को नुकसान होने की संभावना है। गेहूं और चना की फसलों के साथ-साथ सब्जी फसलों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि उंबी सहित अन्य अर्ली फसलों में फूल आ चुके हैं। इस अवस्था में अधिक नमी और ठंड के कारण फूल झड़ने और फसल प्रभावित होने का खतरा बढ़ जाता है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में कोहरे और ठंड का असर इसी तरह बना रहा, तो उत्पादन पर असर पड़ सकता है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *