महू में फायरिंग रेंज के पास बम फटा, अधेड़ झुलसा:हाथ-चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, इंदौर रेफर; चार दिन में दूसरी घटना

महू के बेरछा फायरिंग रेंज के पास जंगल में बम फटने से 50 वर्षीय अधेड़ गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार शाम हुई इस घटना में उनके चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। गोपाल जंगल में लकड़ी बीन रहे थे, तभी उन्होंने आग की चिंगारी देखी और उसी दौरान बम फट गया। घायल को पहले महू के मध्यभारत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सड़क हादसा नहीं बल्कि बम फटने की आशंका जताई। घायल की पहचान आधार कार्ड के जरिए हुई और उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया। डॉक्टर वेद कुमारी आर्य ने बताया कि प्राथमिक जांच में बम फटने की पुष्टि हुई। चार दिन में यह दूसरी घटना
यह घटना बेरछा गांव में चार दिन में दूसरी बम दुर्घटना है। इससे पहले, 31 दिसंबर को घर के बाहर कचरा जला रही सोनी बाई नामक महिला भी बम फटने से घायल हुई थीं। उनका इलाज अभी भी इंदौर के अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग फायरिंग रेंज से बम बीनने जंगल में जाते हैं, जिससे ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। डॉक्टर ने कहा- बम फटने से हादसा TI बोले- फायरिंग रेंज में जाना प्रतिबंधित
बड़गोंदा थाना TI अनिल चाकरे ने बताया है कि प्रतिबंध होने के बावजूद भी ग्रामीण रेंज के अंदर चले जाते हैं। कई बार ग्रामीणों को समझाया भी गया, लेकिन मानते नहीं। घटना की जांच चल रही है। यह खबर भी पढ़ें महू के बेरछा गांव में फटा बम, महिला गंभीर घायल महू के पास बेरछा गांव में एक महिला कचरा जलाते समय बम फटने से गंभीर रूप से घायल हो गई। सोनी बाई (70) को तत्काल महू के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पढ़ें पूरी खबर महू के आर्मी क्षेत्र में फटा बम,15 साल के बच्चे की मौत
इंदौर के पास महू के आर्मी क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक हादसा हो गया। यहां पर भेड़ चराने के दौरान अचानक जमीन में धंसा बम फट गया। हादसे में एक 15 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पहले उसे महू के अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद एमवाय भेजा गया। यहां उसकी मौत हो गई। बच्चा और उसका परिवार पीथमपुर इलाके में डेरे में रहता है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *