बड़वानी | जिला प्रशासन द्वारा लोगों को उत्तम स्वास्थ्य और किसानों को बेहतर आय प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल शुरू की गई है। अब से प्रति रविवार जिले में नियमित रूप से प्राकृतिक व जैविक हाट बाजार लगाया जाएगा। इस हाट का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को रसायन मुक्त ताजी सब्जियां व अनाज उपलब्ध कराना और जैविक खेती करने वाले किसानों को सीधा बाजार उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि करना है। प्रशासन ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे रविवार को इन मंडियों में पहुंचकर शुद्ध और स्वस्थ उत्पादों का लाभ उठाएं।


