पिछले दिनों बने दो अलग-अलग सिस्टम का असर खत्म हो गया है। इन सिस्टम का असर खत्म होने से मौसम साफ होगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके असर से अगले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो रायपुर में सोमवार को हल्का धुंध छाए रहने की संभावना है। इसी तरह अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 120 साल पहले यानी 18 जनवरी 1906 को सबसे कम 5 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया था। इधर, बदली के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। रविवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान 7.6 पेंड्रा रोड का रहा। आंकड़ों से जानें जनवरी माह में मौसम का हाल जानिए… सामान्यत: कैसा रहता है जनवरी महीने का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में जनवरी महीने का मौसम आम तौर पर दिसंबर की तरह ही होता है। जनवरी में सामान्य औसत अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहता है। वहीं न्यूनतम औसत तापमान 13.9 डिग्री रहता है। सतही हवाएं सामान्यत: शांत होती है, जिसकी औसत गति 3.2 किमी प्रति घंटे की होती है। औसतन 0.2 दिन कोहरे वाला होता है।


