नर्मदापुरम में रविवार को कुलामढ़ी रोड स्थित केदारनाथ मेगा सिटी में पतंग महोत्सव (काइट फेस्टिवल) हुआ। नर्मदापुरमवासियों ने इस पतंग महोत्सव का भरपूर आनंद लिया। दैनिक भास्कर और मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा के संयुक्त तत्वावधान में फेस्टिवल हुआ। पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पंडित भवानी शंकर शर्मा, पीयूष शर्मा समेत अन्य ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। बच्चें, युवाओं ने बढ़चढकर पतंग उठाई। पतंग महोत्सव में आने वाले लोगों को लायंस क्लब आयुष ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए निशुल्क थैले वितरित किए। दैनिक भास्कर के इस अनूठे आयोजन में आयुष लायंस क्लब नर्मदापुरम, सोपास नर्मदापुरम, रोटरी क्लब रॉयल, बिल्डर्स एसोसिएशन एवं जिला अधिवक्ता संघ की भी भागीदारी रही। बता दें कि दैनिक भास्कर अपने सामाजिक सरोकार एवं लाखों सुधि पाठकों के लिए समय-समय पर पठनीय एवं संग्रहणीय सामग्री का प्रकाशन के साथ-साथ समाज में जन जागृति लाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। इसी के तहत मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दैनिक भास्कर, केदारनाथजी मेगासिटी के साथ काइट फेस्टिवल का आयोजन हुआ। गजक, कचौरी और भल्ले का भी स्वाद लिया पतंग महोत्सव रविवार को सुबह 11 बजे से केदारनाथजी मेगा सिटी में शुरू हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान मिष्ठान भंडार की कचौरी और गजक, दादी की रसोई की फुल्की और भल्ले के व्यंजन का स्वाद लिया। फेस्टिवल के लिए जरूरी बातें


