बेटी ने भागकर शादी की…लड़के के जीजा को मार डाला:पंचायत में पिता ने चाकू मारा; एटा में लाश को लेकर पुलिस से झड़प

एटा में लव मैरिज के बाद लड़की के पिता ने लड़के के जीजा की हत्या कर दी। 10 दिन पहले लड़के और लड़की ने भागकर शादी की थी। इसके बाद दोनों परिवारों में पंचायत बैठी। अभी बातचीत शुरू ही हुई थी कि लड़की के पिता ने चाकू से लड़के के जीजा और बड़े भाई पर हमला कर दिया। एक-एक कर उनके सीने पर कई वार किए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग खून से लथपथ दोनों घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जीजा को मृत घोषित कर दिया। जबकि भाई की हालत गंभीर है। मौत की सूचना मिलते ही लड़के पक्ष के लोग अस्पताल में हंगामा करने लगे। लाश को स्ट्रेचर पर लेकर मेडिकल कॉलेज के गेट पर जाने लगे, ताकि वहां प्रदर्शन कर सकें। भारी संख्या में पुलिस के जवान वहां पहुंचे। उन्हें रोकने का प्रयास किया। जीटी रोड पर करीब 20 मिनट तक जमकर हंगामा हुआ। परिजन जबरन स्ट्रेचर पर लाश लेकर जाने लगे, जबकि पुलिस उन्हें रोकती रही। इस बीच उनका नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने परिजनों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। तब शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मामला काशीराम कॉलोनी का है। पहले देखिए 4 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… अर्जुन और गौरी दोनों काशीराम कॉलोनी​ के रहने वाले हैं। उनके बीच करीब एक साल से अफेयर था।​ परिजनों का कहना है कि गौरी नवंबर महीने में अचानक घर से लापता हो गई थी। जैथरा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 23 दिसंबर को जैथरा पुलिस ने गौरी को आगरा से बरामद किया। कोर्ट के सामने लड़की ने लड़के के साथ रहने की इच्छा जताई। दोनों बालिग थे, इसलिए कोर्ट ने उन्हें शादी की इजाजत दे दी। इसके बाद 24 दिसंबर को मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। हमले का पहले से प्लान था
घर वाले शादी से खुश नहीं थे, तो दोनों परिवार से अलग रहने लगे। शादी के बाद दोनों परिवारों में आय दिन लड़ाई झगड़ा होने लगा। इसके बाद लोगों ने पंचायत कराने का फैसला लिया। रविवार को काशीराम कॉलोनी में पंचायत बुलाई गई। अभी लड़के के पिता ने अपना पक्ष रखना शुरू ही किया था कि लड़की का पिता रामू गुस्सा गया। उसने चाकू निकालकर लड़के के बड़े भाई सुरजीत और जीजा साहिबा पर हमला कर दिया। इसके बाद अपने साथ आए लोगों के साथ फरार हो गया। आरोप है कि उसने पहले से ही बाहर से कुछ लोगों को बुलाया था। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिटी राजेश कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेता पांडे मौके पर पहुंचे। घटना की जांच पड़ताल की। पहले भी हो चुका था विवाद
मृतक के परिजनों का कहना है कि लव मैरिज को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। एक दिन पहले भी मारपीट हुई थी और बाहर से हमलावर बुलाए गए थे। इस संबंध में पुलिस से शिकायत भी की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने कहा- कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में 2 पक्षों के बीच हुए विवाद में चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी होगी। …………………………..
ये खबर भी पढ़े…
संभल में 2 मस्जिदें, एक मदरसा तोड़ा गया:एक मस्जिद को रातभर में लोगों ने खुद ढहाया, दूसरे पर चल रहा बुलडोजर संभल में रविवार को दो अवैध मस्जिद और एक मदरसे को ढहा दिया गया है। पहला एक्शन- असमोली थाने के हाजीपुर में हुआ। यहां हाजीपुर गांव में बुलडोजर एक्शन से पहले ही एक मस्जिद को गांव के लोगों ने खुद ही तोड़ दिया। लोगों ने रातभर हथौड़े और छेनी से मस्जिद को ढहाया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *