पंजाब-चंडीगढ़ में आज भी शीत-लहर का असर देखने को मिलेगा। पंजाब व चंडीगढ़ का तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण पंजाब-चंडीगढ़ में ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार देश के मैदानी इलाकों में पंजाब का आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन ठंडा रहा है। यहां तापमान 0.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी पंजाब और चंडीगढ़ में शीत-लहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में ये अलर्ट 21 जिलों में जारी किया गया है। पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एएसएएस नगर और मलेरकोटला में ये अलर्ट जारी किया गया है। 16 से पश्चिम विक्षोभी फिर हो रहा एक्टिव 16 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के साइंटिस्ट शशिकांत मिश्रा ने जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव हो रहा है। इसका असर जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और सटे हुए स्थानों पर होगा। यहां हल्की, मध्यम वर्षा व बर्फबारी होने की संभावनाएं बनी हुई हैं। अगर इस दौरान अच्छी बर्फबारी हुई तो पंजाब में तापमान और गिरेगा।
इसका मुख्य कारण इन दिनों में पहाड़ों से समत इलाकों की तरफ बह रही हवाएं हैं। बर्फबारी के बाद ये हवाएं ठंडी होकर मैदानी इलाकों की तरफ आती हैं, जिससे तापमान में गिरावट होती है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों तापमान चंडीगढ़- कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। आज तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अमृतसर- कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। आज तापमान 5 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। आज तापमान 7 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। आज तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। आज तापमान 5 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। आज तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।