युकां नेता-कार्यकर्ता विजयवर्गीय का बंगला घेरने निकले… पुलिस ने रोका, कई गिरफ्तार

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में रविवार को युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले का घेराव करने निकले थे। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने किया, राष्ट्रीय महासचिव शिवि चौहान भी मौजूद थे। सूचना नहीं देने पर पुलिस ने पीसीसी के बाहर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। इस दौरान झूमाझटकी हुई। पुलिस ने 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर शाम को छोड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *