कोटा के इन इलाकों में 5 घंटे बिजली कटौती:कंसुआ, प्रेम नगर, किशोरपुरा गेट, रामपुरा बाजार, देवली अरब, सरस्वती कॉलोनी,नांता गढ़ इलाकों में लाइनों के मेंटेनेंस के चलते पावर सप्लाई कट

कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: जेके पावर हाउस, गत्ता फैक्ट्री रोड, राजपूत कॉलोनी, कंसुआ अर्फोडेबल, एसएसएफ चौराहा, प्रेम नगर पुलिस चौकी, मीट मार्केट, आदर्श स्कूल, गुप्ता होटल, स्टार पब्लिक स्कूल, सब्जी मंडी, सीनियर पब्लिक स्कूल, भदोरिया मैरिज गार्डन, ओरिएंट मोटर्स, खाटू मील, राठी ब्रदर्स, महालक्ष्मी पापड़ उद्योग, आरपीएस कॉलोनी, किशोरपुरा गेट के पास, साबरमती स्टील ब्रिज के पास वाला क्षेत्र, रामपुरा थाने के पास, महात्मा गांधी स्कूल के सामने, महारानी स्कूल के पास, रामपुरा बाजार माताजी इलाकों में 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: देवली अरब रोड, मानसरोवर, देवली अरब, गणेश नगर, अमृत धाम, शगुन विला, अश्विनी नगर, गणपति विहार, रिद्धि-सिद्धि, आरके धाम, राधे विहार, लक्ष्मी विहार, मैरी कॉलोनी, धनपत राय कॉलोनी, गायत्री विहार 1,2,3, कौटिल्य नगर, नारायण विहार 1,2,3, कनक विहार, श्रीजी विहार इलाकों में 5 घंटे की बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: नांता गढ़, गोरूजी की बावड़ी और आसपास का क्षेत्र की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: सरस्वती कॉलोनी गली नं. 6,7,8 इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *