जयपुर में हाईटेंशन लाइन से बालिका को लगा करंट:आग लगने पर पानी डाल बुझाया, बर्तन से फेंक रही थी पानी

जयपुर में हाईटेंशन लाइन से रविवार सुबह एक 12 वर्षीय लड़की को करंट लग गया। वह बालकनी से बर्तन में भरे पानी को फेंक रही थी। करंट से उसके कपड़ों में आग लगने पर पानी डालकर बुझाया गया। एसएमएस हॉस्पिटल के वर्न वार्ड में करंट से 70 प्रतिशत झुलसी बालिका का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया- घटना सुबह करीब 7:30 बजे करणी विहार-ए करणी पैलेस रोड की है। मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में साडोरा-मोहरी निवासी फूल सिंह अपनी पत्नी पुष्पा, बेटी अनुष्का व 5 साल के बेटे के साथ करणी नगर-ए में रहते हैं। 12 वर्षीय अनुष्का बालकनी पर खड़ी होकर स्टील की भगोनी से पानी नीचे फेंक रही थी। बालकनी से तीन फीट की दूरी से 33 केवी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। पानी फेंकते समय करंट अनुष्का को लग गया। करंट अनुष्का के शरीर से फूट कर निकला, जिससे कपड़ों में आग लग गई और गंभीर रूप से झुलस गई। धमाके की आवाज व चिल्लाने पर परिजन बाहर आए। परिजनों ने तुरंत बालिका पर पानी डालकर आग बुझाई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और बालिका को अस्पताल रवाना किया। हादसे के बाद हाईटेंशन लाइन को लेकर स्थानीय लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *