अशोकनगर जिले में कड़ाके की ठंड के मद्देनजर कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव से बचाने के लिए लिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा देर रात आदेश जारी किया गया था। सोमवार को न्यूनतम पारा 8 डिग्री पहुंचा
जिले में सुबह से मध्यम कोहरा छाया हुआ है और सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 9.01 डिग्री सेल्सियस से नीचे 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 2 दिन से घना कोहरा छाया
एक दिन पहले सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा था, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई थी और सड़कों पर आवागमन मुश्किल हो गया था। हालांकि, सोमवार सुबह कोहरे में कुछ कमी आई है। मौसम विभाग ने अशोकनगर जिले में अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान जताया है, जिसमें तापमान कम रहने के साथ-साथ ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।


