दौसा में शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड:घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम, आगामी 4 दिनों तक कोल्ड-वेव का अलर्ट

दौसा जिले में शीतलहर के असर के चलते कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का असर बना हुआ है। जिसके चलते विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम बनी रही। हाईवे पर वाहन फॉग लाइट जलाकर गुजरते देखे गए। यहां रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। बर्फीली हवाओं से ठंड और बढ़ गई है। रविवार को ​सीजन का सबसे ठंडा दिन और ठंडी रात रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक सप्ताह कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी, जबकि जयपुर संभाग के जिलों में 4 दिनों तक कोल्ड-वेव का असर रहेगा। दिन में लोगों को रात जैसी गलनभरी सर्दी महसूस होगी। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने सोमवार को दौसा समेत कई जिलों में घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में फिलहाल घना कोहरा छाए रहने के साथ ठंड का असर बरकरार रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *