अलवर जिले में सोमवार को भी हल्का कोहरा, शीतलहर और बादल छाए हैं। जिसके कारण कड़ाके की सर्दी है। दिन में भी बहुत कम धूप निकल रही है। पिछले करीब 5 दिनों से मौसम का यही मिजाज है। दिन में कड़ाके की सर्दी है। शीतलहर ने आमजन को कंपकंपा दिया है। जब कुछ देर के लिए धूप निकलती है तो आमजन को राहत मिलती है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। इस बार न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू की तरफ नहीं गया है। पिछले सालों की तुलनामें सर्दी का असर कम है। अन्य सालों में दिसंबर व जनवरी में कई बार पारा जमाव बिंदू के आसपास पहुंच जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। दिसंबर के महीने में सर्दी का असर कम रहा। लेकिन अब जनवरी में तापमान कम हुआ है। जिसके कारण फसलों पर भी रौनक आई है। असल में कड़ाके की सर्दी में ही रबी की फसल की ग्रोथ होती है।


