खंडवा में पत्नी ने फोन कर कहा…मैंने जहर पी लिया:नवविवाहिता ने जान दी, पति खेत में पानी दे रहा था; 8 माह का बेटा है

खंडवा जिले के मूंदी थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महिला की शादी को अभी दो साल ही हुए थे और उसका 8 महीने का एक छोटा बेटा भी है। शनिवार को जहर खाने के बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। पति को फोन पर बताया- मैंने दवा पी ली है
मृतिका के पति अर्जुन ने बताया कि वह खेत में मक्का की फसल में पानी दे रहा था। इसी दौरान पत्नी गायत्रीबाई का फोन आया। उसने बताया कि उसने जहरीली दवा पी ली है। यह सुनते ही अर्जुन घबरा गया और तुरंत घर पहुंचा। परिजन उसे पहले मूंदी अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे खंडवा रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान गायत्रीबाई की मौत हो गई। मायके वाले भी पहुंचे, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल चौकी पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर डायरी मूंदी थाने भेज दी है। अब मूंदी पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच करेगी। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *