कांकेर मेला से लौटते युवक की बस से भिड़ंत:रायपुर में इलाज के दौरान मौत, दोस्त की बाइक से लौट रहा था

छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार रात मेला देखकर लौट रहे एक युवक की बस से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में युवक की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना माकड़ी के पास हुई। मृतक की पहचान तेलगरा निवासी 19 वर्षीय विमल साहू के रूप में हुई है। विमल अपने चाचा के यहां कांकेर मेला देखने गया था। देर रात वह अपने दोस्त की बाइक (CG 04 LE 1116) से घर लौट रहा था। नई माकड़ी ढाबा के पास हादसा नया माकड़ी ढाबा के पास मनीष ट्रेवल्स की बस (CG 07 CJ 7810) अचानक रुक गई। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चला रहा विमल बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस से जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि विमल के पैर टूट गए और सिर में गंभीर चोटें आईं। रायपुर रेफर के दौरान युवक की मौत बस में सवार लोगों की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद विमल को हायर सेंटर रायपुर रेफर किया गया। रायपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *