ग्वालियर में न्यूनतम तापमान स्थिर, घना कोहरा:न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री पर टिका, 8वीं तक के बच्चों की दो दिन और छुट्‌टी

ग्वालियर में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। न्यूनतम तापमान बीते दिन की तरह आज भी 6.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ठंड और कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। ठंड के चलते पेड़-पौधों पर ओस की परत जम रही है। रात की बढ़ी हुई सर्दी का असर दिन में भी महसूस किया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों को हाथ-पैरों में सुन्नपन महसूस हो रहा है। शाम होते ही लोग केवल जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। रात में और बढ़ सकती है सर्दी मौसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। घना कोहरा दिन के तापमान को भी प्रभावित करेगा और रात में सर्दी और बढ़ सकती है। ट्रेन सेवा भी प्रभावित ठंड और कोहरे के कारण ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। अधिकांश ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टिकटों पर समय अंकित न होने के कारण यात्री बार-बार ट्रेनों का स्टेटस चेक कर रहे हैं और स्टेशनों पर लंबे समय तक इंतजार करने को मजबूर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *