मंडला में न्यूनतम टेम्परेचर 5.8 डिग्री, दो दिन स्कूल बंद:रविवार को ‘कोल्ड डे’ रहा, नहीं निकली​​​​​​​ धूप; तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट

मंडला जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 5.8 डिग्री पर पहुंच गया। जिले में घना कोहरा भी छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। लगातार गिरते तापमान, शीत लहर और कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसे देखते हुए मंडला शिक्षा विभाग ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 5 और 6 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया है। रविवार को मंडला में ‘कोल्ड डे’ रहा, नहीं निकली धूप रविवार को मंडला में ‘कोल्ड डे’ रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हुई और दिनभर धूप नहीं निकली। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर लगभग 150 नॉट की गति से ऊष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट प्रवाह जारी है। आने वाले दिनों में भी ठंड का यह दौर जारी रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। जिले में बीते दिनों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *