डूंगरपुर में बस स्टैंड, नया डेरा मार्ग में बांटे कंबल:तेज सर्दी में ठिठुर रहे जरूरतमंदों को मिली राहत

डूंगरपुर में एमएमबी ग्रुप हर साल कौमी एकता के प्रतीक हजरत किबला मस्तान शाह बाबा की याद में एक अभियान चलाता है। इस अभियान का उद्देश्य भीषण ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना है। ग्रुप के सदस्य रात 10 बजे के बाद सामान्य चिकित्सालय परिसर, बस स्टैंड परिसर, नया डेरा मार्ग और मस्तान बाबा दरगाह माथूगामड़ा रोड जैसी जगहों पर सो रहे लोगों को कंबल वितरित करते हैं। इसी कड़ी में रविवार को ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी और इमरान मुल्तानी ने नवा डेरा रोड, सामान्य चिकित्सालय परिसर और नए बस स्टैंड परिसर में ठंड से परेशान लोगों को कंबल ओढ़ाकर राहत पहुंचाई। सदर मकरानी ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में भामाशाहों के सहयोग से इस अभियान को लगातार जारी रखेगा। ग्रुप ने कंबल वितरण में सहयोग करने वाले भामाशाहों इफ्तेखार अहमद कुरैशी, इमरान मकरानी (उदयपुर), अतिक मकरानी, मयंक, जोयब पटेल, संजय शर्मा, मुसताली दादू और लक्की टांक का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *