जैसलमेर में दिन-रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर:48 घंटे में 4 डिग्री बढ़ा दिन का पारा, आगामी 4 दिन साफ रहेगा मौसम

जैसलमेर में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है। पिछले 48 घंटों के भीतर तापमान में आए बड़े उतार-चढ़ाव नजर आए। दिन में चटख धूप खिली रहने से जहां लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है, वहीं सूरज ढलते ही बर्फीली रातें ठिठुरन बढ़ा रही हैं। दिन-रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर हैं। रविवार को धूप खिलने के बाद सोमवार को अचानक बदले मौसम ने लोगों को फिर से ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। आसमान में हल्के बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से दिनभर शीतलहर जैसा एहसास हुआ। लोग सुबह-शाम अलाव और भारी ऊनी कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि जैसलमेर जिले में आगामी 4 दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, आसमान साफ रहने से दिन की तपिश और बढ़ सकती है, लेकिन रात की सर्दी अभी पीछा नहीं छोड़ेगी। दोपहर में 24 के पार पहुंचा पारा, बाजारों में बढ़ी हलचल पिछले दो दिनों में जैसलमेर के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही दिन का पारा एक बार फिर 24.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण बाजारों में रौनक लौट आई है और लोग गर्म कपड़ों से कुछ घंटों की राहत लेते नजर आ रहे हैं। 17 डिग्री का भारी अंतर, मौसमी बीमारियों का बढ़ा खतरा जहां दिन का तापमान 24 डिग्री के पार है, वहीं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दिन और रात के तापमान के बीच करीब 17 डिग्री का यह भारी अंतर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, अचानक होने वाले इस बदलाव से मौसमी बीमारियों का ग्राफ बढ़ सकता है। सोमवार को बादलों ने फिर बढ़ाई बेचैनी रविवार को धूप खिलने के बाद सोमवार को अचानक बदले मौसम ने लोगों को फिर से ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। आसमान में हल्के बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से दिनभर शीतलहर जैसा एहसास हुआ। लोग सुबह-शाम अलाव और भारी ऊनी कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। आगामी 4 दिन साफ रहेगा मौसम कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में भले ही कोहरे और शीतलहर की चेतावनी हो, लेकिन जैसलमेर जिले में आगामी चार दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, आसमान साफ रहने से दिन की तपिश और बढ़ सकती है, लेकिन रात की सर्दी अभी पीछा नहीं छोड़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *