कोटपूतली में घना कोहरा, विजिबिलिटी 70 मीटर से कम:वाहन चालकों को परेशानी, रबी फसलों को होगा फायदा

कोटपूतली और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई स्थानों पर दृश्यता विजिबिलिटी 70 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे सामान्य जनजीवन और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। घने कोहरे के कारण कार्यालयों और बाजारों के लिए निकलने वाले लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही और चालकों को हेडलाइट तथा फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा। कई यात्रियों ने अपनी यात्राएं स्थगित कर दीं। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं, विशेषकर बसें, अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। यातायात पुलिस और प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की कि वे गति नियंत्रित रखें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कृषि सहायक निदेशक डॉ. रामजीलाल यादव ने बताया कि यह घना कोहरा किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह रबी की फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए लाभकारी है। कोहरे से फसलों को आवश्यक नमी मिलती है, जिससे उनकी बढ़वार बेहतर होती है और उत्पादन बढ़ने की संभावना है। इससे सिंचाई का खर्च भी कम होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *