झांसी में बुर्के-घूंघट वाली महिलाएं नहीं खरीद पाएंगी गहने:दुकानों पर पोस्टर लगे, कारोबारी बोले- चोर को पहचान नहीं पाते

झांसी में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर सर्राफा व्यापार मंडल ने एक अनोखा, लेकिन सख्त फैसला लिया है। अब चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों को गहने नहीं बेचेंगे। महिला ग्राहक चाहे बुर्के में हो या घूंघट में, या फिर पुरुष ने नकाब पहना हो, किसी को ज्वेलर्स गहने नहीं दिखाएंगे। अगर गहने देखने या खरीदने हैं तो पहले चेहरे से नकाब, बुर्का और घूंघट हटाना होगा। इसको लेकर व्यापारियों ने अपनी दुकानों के बाहर पोस्टर लगाए हैं। जिसमें लिखा है- ग्राहकों से अनुरोध है कि कृपया दुकान के अंदर चेहरा खुला रखकर ही खरीदारी करें। इस मामले पर सर्राफा व्यापारियों का कहना है- जब से सोना-चांदी के रेट बढ़े, तब से चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। पुरुषों के साथ महिलाएं भी चोरी कर रहीं। नकाब की वजह से चोर CCTV से भी पकड़े नहीं जाते। कैमरे में रिकॉर्डिंग होने के बाद भी कोई उनको पहचान नहीं पाता। फैसलपा सीपरी बाजार के सर्राफा बाजार का है। सोना के भाव बढ़ने से चोरी भी बढ़ी- व्यापार मंडल अध्यक्ष
​​सीपरी बाजार सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदय सोनी ने बताया- जब से सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है, तब से ज्वेलर्स शॉप में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी। चोरों में जो लेडीज हुआ करती हैं, वे मुंह पर नकाब बांधती हैं। चोरी के बाद घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है। मगर नकाब की वजह से वे पकड़ी नहीं जाती। अगर पुलिस पकड़ भी लेती है तो कारोबारी उन्हें पहचान नहीं पाता। ‘मीटिंग के बाद सर्वसम्मति से लिया गया फैसला’
उदय सोनी ने बताया- महिलाओं के साथ पुरुष भी नकाब पहनकर आ जाते हैं। गहने चोरी कर ले जाते हैं। इन घटनाओं से बचने के लिए झांसी के सीपरी सर्राफा व्यापार मंडल के सर्राफा कारोबारियों ने मीटिंग की। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नकाबपोश ग्राहकों को गहने नहीं बेचे जाएंगे। जो महिलाएं नकाब नहीं खोलती हैं, व्यापारी उन्हें गहने नहीं दिखाएंगे। न ही गहने बेचेंगे। पुलिस से परमिशन लेकर सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानों में पोस्टर भी लगा दिए हैं। सर्राफा कारोबारी ममता गुप्ता ने बताया- हम लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि से दुकानों के अंदर और बाहर पोस्टर लगाए हैं। जो महिला या पुरुष नकाब पहनकर आएंगे, उनको गहने नहीं दिखाए जाएंगे। ————– ये भी पढ़ें- दो दोस्तों के सिर कटकर 25 मीटर दूर गिरे:आजमगढ़ में बाइक सवार 70 की स्पीड में ट्रक से टकराए; पायदान से गला कटा आजमगढ़ में भीषण हादसा हुआ है। यहां दो दोस्तों के सिर धड़ से अलग हो गए। दोनों के सिर बॉडी से करीब 25 मीटर दूर जा गिरे। जिसने भी यह हादसा देखा कांप उठा। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे बाइक सवार दो युवक 70 की स्पीड में ट्रक में साइड से घुस गए। दोनों की गर्दन ट्रक के फुटरेस्ट (पायदान) से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक झटके में दोनों युवकों के सिर कटकर अलग हो गए। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *