रेवाड़ी में राजस्थान की महिला की मौत:पति गंभीर घायल, अनियंत्रित होकर पलटी कार, शादी समारोह से वापस लौट रहा था दंपति

हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार तड़के एक हादसा हो गया। निखरी कट फ्लाईओवर के पास एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर हाईवे के दूसरी तरफ जाकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। राजस्थान के भिवाड़ी निवासी पारस अपनी पत्नी तान्या (26) के साथ रेवाड़ी में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। निखरी कट के पास कार का संतुलन बिगड़ने से क्रेटा कार पलट गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतक तान्या और पारस की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पति को अस्पताल पहुंचाया और मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में सामान्य कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *