बालोतरा जिले की कल्याणपुर पुलिस ने 30 हजार रुपए के इनामी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हे। इनामी आरोपी चार साल से फरारी काट रहा है। आरोपी नवल किशोर अजमेर, चितौडगढ जिलों के मामले में और अरविंद सांचौर थाने में दर्ज आबकाी अधिनियम के मामले में वांटेड है। एसपी रमेश ने बताया- जिले में वांटेड आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूलसिह पचपदरा डीएसपी विकास कुमार के सुपरविजन में कल्याणपुर थानाधिकारी बुद्धाराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। सांचौर थानाधिकारी नेमाराम ने बालोतरा डीसीआरबी को सूचना दी थी। इस पर कल्याणपुर पुलिस टीम व बालोतरा डीएसटी टीम ने नाकाबंदी कर स्विफ्ट कार को रुकवाकर चैक किया गया। कार में सवार आरोपी नवल किशोर पुत्र हरींगाराम निवासी नेहडा पुलिस थाना जैतपुर पाली और आरोपी अरविंद पुत्र लादुराम निवासी देशांतरी नाडी नगर पुलिस थाना आरजीटी जिला बाड़मेर को डिटेन किया गया। आरोपी नवल किशोर जिला ब्यावर, अजमेर व जिला चितौडगढ में एनडीपीएस एक्ट के मामलों में तीस हजार रुपए का इनामी है। वहीं अरविंद पुलिस थाना सांचौर में आबकारी अधिनियम में दर्ज मामले में वांटेड है। पुलिस ने दोनों को डिटेन किया गया। आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थानाधिकारियों को सूचना दी गई है। कार्रवाई में कल्याणपुर थानाधिकारी बुद्धाराम, एएसआई खेंगाराराम, हैड कांस्टेबल भोमाराम, कांस्टैबल रामबाबु, हरीराम, जोगेंद्र कुमार, जावंताराम और साइबर सेल प्रभारी हेड कांस्टेबल गोमाराम, कांस्टेबल उदयसिंह, शंभुराम, धर्मेद्र कुमार, मुकेश कुमार शामिल रहे।


