अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना,आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी:जिला मुख्यालय के सरकारी कॉलेज छात्रों को मिलेगा आवासीय लाभ

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत बालकों को आवासीय सुविधा का फायदा मिलेगा। योजना के अंतर्गत किराए के मकान या पेइंग गेस्ट में रहने वाले विद्यार्थियों को प्रति माह 2000 रुपए की सहायता अधिकतम 10 माह तक दी जाएगी। यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए है, जिनकी पारिवारिक आय निर्धारित सीमा के भीतर हो। सरकारी छात्रावास में रहने वाले छात्र इस योजना के पात्र नहीं होंगे। समाज कल्याण अधिकारी करणी सिंह नाथावत ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया एसजेएमएस पोर्टल पर 17 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तय की गई है। आवेदन ई-मित्र या एसएसओ आईडी के माध्यम से किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *