लखनऊ से ट्रेन में चढ़ी लड़की लापता:मैसेज किया- भाई बचा लो, गुंडे छेड़ रहे, फिर मोबाइल ऑफ हो गया

लखनऊ से लुधियाना जा रही उन्नाव की युवती गंगा सतलुज एक्सप्रेस से लापता हो गई। रात करीब डेढ़ बजे उसने अपने भाई को मैसेज किया। लिखा- भाई मुझे बचा लो। ट्रेन में गुंडे हैं। मुझे टच करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद उसका फोन ऑफ हो गया। परिजनों ने सहारनपुर जीआरपी में शिकायत दी। जीआरपी की जांच शुरू की। सर्विलांस लोकेशन की मदद से युवती को 48 घंटे में पंजाब के लुधियाना से बरामद किया गया। घटना 17 जनवरी की है। उन्नाव के खातिन खेड़ा निवासी युवक ने जीआरपी सहारनपुर को बताया कि मैंने बहन को गंगा सतलुज एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13307) के एस-5 कोच में बैठाया था। उसे लखनऊ से लुधियाना जाना था। ट्रेन जब रुड़की और बलियाखेड़ी स्टेशन के बीच थी। तब रात 1.28 बजे से लेकर 1.44 तक बहन का मैसेज आया। उसने कहा कि वह बदमाशों के बीच फंस गई है। पहले पढ़िए लड़की का वह मैसेज जो उसने भाई को किया… हैलो…भाई, मुझे बचा लो, यहां पर चोर आ गए हैं… खुद दारु पिए हैं, मुझे टच करने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने उन्हें चप्पल मारी, तो बोल रहे हैं कि आगे तुझे बताता हूं। मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे, मेरा सामान भी चोरी हो गया है। (इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।) जीआरपी एक्टिव हुई, पूरी ट्रेन खंगाली
लड़की का मैसेज मिलते ही परिजन घबरा गए। 17 जनवरी, 2025 की रात करीब 1.55 बजे जीआरपी कंट्रोल रूम को सूचना भेजी गई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। सूचना के आधार पर गंगा सतलुज एक्सप्रेस को सहारनपुर स्टेशन पर रोका गया। जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने कोच एस-5 समेत अन्य कोचों की तलाशी ली। लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चला। लड़की होटल में मिली, साथ में एक युवक भी था
जांच में युवती का मोबाइल फोन बलिया खेड़ी स्टेशन के पास स्विच ऑफ मिला। आसपास के रेलवे ट्रैक, खेतों, सीसीटीवी फुटेज और अस्पतालों में युवती को ढूंढने के लिए टीमें रवाना की गईं। इस बीच लड़की का मोबाइल एक बार ऑन हुआ। सर्विलांस की मदद से युवती की लोकेशन लुधियाना में मिली। टीम ने युवती को जलेबी चौक के एक होटल से बरामद किया। साथ में एक युवक भी मौजूद था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवती का लव अफेयर था। वह अपने प्रेमी के साथ भागना चाहती थी। इसलिए घर के लोगों को गुमराह करने के लिए भाई को झूठे मैसेज किए थे। इसके बाद फोन बंद कर दिया था। 20 दिन पहले गांव आई, 1 दिन लखनऊ रही
युवती के माता-पिता पिछले 12 साल से लुधियाना में हौजरी का काम कर रहे हैं। वह 20 दिन पहले अपने गांव खातिन खेड़ा आई थी और एक दिन लखनऊ में अपनी बुआ के घर भी रही। मुरादाबाद के एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया- शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। युवती ने ऐसी योजना बनाई थी जिससे परिजनों को धोखा दिया जा सके। भाई को मैसेज भेजने के बाद वह खुद को छिपा चुकी थी। ————————— ये भी पढ़ें :
गर्लफ्रेंड के लिए SBI में किया था खून-खराबा: कानपुर पुलिस ने नाम पूछा तो बोला- उसकी गलती नहीं, B.Sc कर रहा है लुटेरा ‘मेरी गर्लफ्रेंड अक्सर सामान और रुपए की डिमांड करती है। उसके शौक को पूरा करने के लिए मैंने बैंक लूट की साजिश रची।’ यह कहना है कानपुर SBI बैंक में आधे घंटे खून खराबा करने वाले लुटेरे का। पुलिस ने जब उससे गर्लफ्रेंड का नाम पूछा तो आनाकानी करने लगा। कहा- जो कहना है, मुझे कहो..मेरी गर्लफ्रेंड को कोई कुछ नहीं कहेगा। उसकी कोई गलती नहीं है। 21 साल का ​​​​​लुटेरा लवी घाटमपुर के संचितपुर गांव का रहने वाला है। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *