हनुमानगढ़ के दानिश का विजय हजारे ट्रॉफी के लिए चयन:दाएं हाथ के है तेज गेंदबाज, राजस्थान टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व

हनुमानगढ़ जिले के गांव कुलचंद्र के युवा क्रिकेट खिलाड़ी दानिश भांभू का चयन विजय हजारे ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम में हुआ है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दानिश इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले, दानिश अंडर-23 टीम के लिए कर्नल सीके नायडू टूर्नामेंट में भी राजस्थान की ओर से खेल चुके है। दानिश भांभू का परिवार खेती से जुड़ा है। दानिश 2019 से जयपुर में रहकर क्रिकेट का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने अरावली क्रिकेट एकेडमी में जगसिमरन सिंह के मार्गदर्शन में अपनी गेंदबाजी को निखारा। दानिश ने बताया कि राजस्थान टीम में खेलने का उनका सपना आज पूरा हुआ है। उन्होंने कहा, “सपने वही होते हैं जो नींद में न आएं और जिन्हें पूरा किए बिना नींद न आए।” दानिश ने अपनी क्रिकेट यात्रा गांव की गलियों से शुरू की थी। पूरे गांव ने मनाया जश्न
दानिश के चयन की खबर मिलते ही गांव कुलचंद्र और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। दानिश ने अपने चयन का श्रेय हनुमानगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनीष धारणिया के निरंतर मार्गदर्शन को भी दिया। मनीष धारणिया ने बताया कि बीसीसीआई के विभिन्न टूर्नामेंटों में जिले का प्रतिनिधित्व लगातार बढ़ रहा है और दानिश इस साल यह सफलता हासिल करने वाले 7वें खिलाड़ी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *