नागौर में 2 दिन बाद धूप, ठंड से राहत:डीडवाना कुचामन में आज भी कोहरा, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंचा

नागौर में पिछले दो दिनों से लगातार जारी घने कोहरे और कड़ाके की शीतलहर के बाद आज जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में सुबह से ही सुनहरी धूप खिली। धूप निकलने से आमजन को कड़ाके की ठंड से बड़ी राहत मिली। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही सामान्य नजर आई। लोगों ने पार्कों और घरों की छतों पर बैठकर धूप का आनंद लिया। सांजू में सुबह हल्का कोहरा, बाद में मौसम साफ नागौर के सांजू क्षेत्र में अल सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन सूरज निकलने के साथ ही कोहरा छंट गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में मौसम साफ हो गया और ठंड का असर कम महसूस किया गया। खींवसर, मुंडवा और मेड़ता में भी राहत नागौर शहर के साथ खींवसर, मुंडवा और मेड़ता में भी सुबह से आसमान साफ रहा और अच्छी धूप खिली रही। पिछले कई दिनों से ठिठुर रहे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार नागौर में आज अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। डीडवाना कुचामन में कोहरा और शीतलहर का असर जारी एक ओर नागौर में धूप से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर डीडवाना कुचामन जिले के अधिकांश हिस्सों में कोहरे और शीतलहर का असर बना रहा। डीडवाना, नावा और परबतसर क्षेत्र में अल सुबह इतना घना कोहरा छाया रहा कि वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीरे चलना पड़ा। कल शाम से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण यहां शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंचा डीडवाना कुचामन क्षेत्र में न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि मकराना में मौसम साफ रहा और धूप खिली दिखी। कुचामन शहर में सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन सुबह 8:30 बजे के बाद कोहरा और ज्यादा घना हो गया। ठंड और ठिठुरन भरी हवाओं के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित नजर आया। आगामी सप्ताह मौसम शुष्क रहने का अनुमान मौसम केंद्र के अनुसार जिले में आगामी पूरे सप्ताह मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी होगी, जिससे हाड़ कंपाने वाली ठंड से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि सुबह के समय आंशिक कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा और धूप खिली रहने से सर्दी का असर कम महसूस होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *