जयपुर में बिजली के खंभे से टकराई कार,भीषण आग,VIDEO:नशे में धुत ड्राइवर ने मोहल्ले में घुसाई गाड़ी,खंभा गिरा

जयपुर के ईदगाह इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार देर रात नशे में धुत एक ड्राइवर ने अपनी कार को मोहल्ले की गलियों में घुसा दिया, जिसके बाद कार एक बिजली के खंभे से टकरा गई और उसमें भीषण आग लग गई। यह घटना तब हुई जब ड्राइवर ने चौपहिया वाहन को संकरी गलियों में चलाने का प्रयास किया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूटकर कार के ऊपर गिर गया। खंभा गिरने के तुरंत बाद कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने पास खड़ी एक नई मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग जुट गए और जलती कार का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया। थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया- हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ।सूचना मिलने पर गलता गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई। दमकल की 2 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस कार सवार लोगों और गाड़ी किस व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है इसका पता लगा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी ड्राइवर नशे में था, गाड़ी में कितने लोग सवार थे। कहां से कहां जा रहे थे इसकी जांच की जा रही है। — ये खबर भी पढ़ें जयपुर में सीवर लाइन के बाद सड़कें नहीं हुई ठीक:लोगों को पीने का पानी भी नसीब नहीं; शिकायत के बाद भी समाधान नही राजधानी जयपुर में बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर हर दिन शहर के अलग-अलग इलाकों से शिकायतें सामने आ रही हैं। कहीं पीने के लिए साफ पानी नहीं है, तो कहीं सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *