कोटपूतली के जयविलास गार्डन में ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथावाचक ट्विंकल शर्मा ने नरसी जी की भक्ति कथा का भावपूर्ण वाचन किया। कार्यक्रम में कोटपूतली-बहरोड़ के पुलिस अधीक्षक (SP) देवेंद्र विश्नोई भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कथा का श्रवण करते हुए कहा कि नानी बाई को मायरो एक भक्त और भगवान के अटूट विश्वास की प्रेरणादायी कथा है। जो भक्त अपने भगवान पर पूर्ण विश्वास करता है, उसके लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं होता। कथा के दौरान जयकारों और भजनों से पूरा पांडाल गूंजता रहा, और श्रद्धालु प्रभु भक्ति में तल्लीन दिखाई दिए। आयोजकों के अनुसार, यह धार्मिक आयोजन 5 जनवरी को संपन्न होगा, जिसके बाद प्रसादी वितरण की जाएगी।


