जांजगीर| 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत कचहरी चौक जांजगीर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में यातायात पुलिस व जिला परिवहन विभाग के तत्वावधान में 21 आैर 22 जनवरी को लर्निंग लाइसेंस कैंप लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक चलेगा। जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस कैम्प में परिवहन विभाग द्वारा आवेदकों से दस्तावेज प्राप्त कर, समक्ष में ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करवाकर, निर्धारित शुल्क लेकर, विधिवत लर्निंग जारी करने संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कर लर्निंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदक अपने जन्म प्रमाण व पता प्रमाण के संदर्भ में मूल 10वीं की अंकसूची एवं आधार कार्ड की मूल प्रति व 1-1 छायाप्रति, 1 कलर पासपोर्ट फोटो लाना होगा।


