10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा आज से

भास्कर न्यूज | जांजगीर पिछले साल 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी ने जांजगीर-चांपा जिले के शिक्षा विभाग की कलई खोल दी है। कक्षा 12वीं में प्रदेश के 33 जिले में सबसे आखिरी में जांजगीर-चांपा रहा। वहीं कक्षा 10वीं में 32वां स्थान रहा। अब 20 जनवरी से बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। इसके बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी के ​लिए सिर्फ 32 दिन मिलेंगे। ऐसे में शिक्षा विभाग के सामने बेहतर परिणाम लाने की बड़ी चुनौती है। बोर्ड परीक्षा विशेषकर दसवीं के परीक्षाफल के लिहाज से जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश के कमजोर जिलों में रहा। मगर जारी सत्र के दौरान बारहवीं के स्टूडेंट्स का त्रैमासिक व छमाही परीक्षा का रिजल्ट बेहतर नहीं माना जा रहा है। तैयारी का मूल्यांकन करने के लिहाज से प्री-बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 20 जनवरी से होने जा रही है। यह परीक्षा दोपहर 2 से 3.15 बजे तक ली जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्री-बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल जारी कर दिया है। प्रश्नपत्रों का वितरण पुराना डाइट प्रशिक्षण केंद्र से कर दिया गया है। इस प्री-बोर्ड परीक्षा में कक्षा दसवीं और बारहवीं को मिलाकर कुल 26 हजार 729 स्कूली बच्चे शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *