बहू ने सास की डंडे से पिटाई की, केस

जांजगीर| चार महीने बाद सास घर लौटी तो उसके कमरे की अलमारी का लॉक टूटा मिला। पूछताछ करने पर बहू गुस्से में आ गई और सास से गाली-गलौज कर डंडे से मारपीट की। पुलिस ने बहू के​ खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। अमोरा निवासी ग्रामीण मनोज कश्यप झारखंड के कालरी में काम करता है। गांव में उसकी पत्नी अनीता कश्यप अपने बेटे और बहू के साथ रहती है। वह चार महीने पहले अपने पति के साथ झारखंड गई थी। वह घर लौटी तो उसके कमरे की अलमारी का लॉक टूटा हुआ ​था। उसने घरवालों से इस संबंध में पूछताछ की। इस संबंध में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। बहू से अलमारी के संबंध पूछताछ की तो महेश्वरी गुस्से में आ गई। और उसने सास पर डंडे से हमला कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *