गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए भानेश्वर

पामगढ़ | गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में हुए दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें भानेश्वर डहरिया को राजनीति विज्ञान में गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए। बता दें कि भानेश्वर डहरिया सहायक प्राध्यापक के पद पर गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में कार्य कर रहे हैं। इस उपलब्धि के लिए भानेश्वर ने अपने माता-पिता व अपने गुरुजनो का आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि से परिवार के लोगों में हर्ष व्याप्त हैं। वहीं जीजीवी समाजिक विज्ञान प्रो.रामकृष्ण प्रधान, प्रो. अनुपमा सक्सेना, डॉ सांत्वना पाण्डेय, व अन्य का आभार व्यक्त किया। परिवार व मित्र में शशीप्रताप टांडे , सावित्री डहरिया, राजाराम खुंटे, रामकुमार डाहिरे, गंगादिल डाहिरे व अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *