जयपुर में ज्वेलरी शॉप से चुराए 4 लाख के गहने:कस्टमर बनकर आई थी महिलाएं, बातों में उलझाकर साड़ी में छिपाए

जयपुर में ज्वेलरी शॉप से 4 लाख के गहने चुराने का मामला सामने आया है। कस्टमर बनकर आई महिलाओं ने बातों में उलझाकर साड़ी में गहने छिपाकर चुरा लिए। प्रताप नगर थाने में पीड़ित ज्वेलर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- प्रताप नगर के रहने वाले आशीष विजय (42) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रताप नगर के सेक्टर-8 में उनकी ज्वेलरी की शॉप है। 3 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे तीन महिलाएं कस्टमर बनकर शॉप पर आई थी। खरीदारी के बहाने महिलाओं ने गहने दिखाने की कहा। गहने दिखाने के दौरान ज्वेलर को बातों में उलझा लिया। ज्वेलर की नजर बचाकर कुछ पुराने गहने अपनी साड़ी में छिपा लिए। कुछ देर बाद गहने पसंद नहीं आने की कहकर वहां से चली गई। कस्टमर बनकर आई महिलाओं के जाने के बाद गहने संभालने पर गायब मिले। प्रताप नगर थाने में पीड़ित ज्वेलर ने महिला चोर गैंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। चोरी गए गहने की कीमत करीब 4 लाख रुपए है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज खंगालने के साथ महिला चोरों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *