नाले में मिला युवक का शव:घर से खेत पर जाने की कहकर निकला था, कल शाम से लापता था युवक

डीग जिले के कुम्हेर कस्बे के एक नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने जब शव को पड़ा देखा तो, उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त की गई। युवक कल रात को घर से निकला था उसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा। कल से लापता था युवक रघुवीर सिंह निवासी बड़ा मोहल्ला ने बताया कि मेरा बेटा धर्म सिंह कल शाम खेत पर जाने की कहकर घर से निकला था। उसके बाद से वह नहीं आया। धर्म सिंह के घर नहीं आने पर उसे कस्बे और रिश्तेदारों के यहां तलाश किया गया। उसका कुछ पता नहीं लगा। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया आज आसपास के लोगों ने बताया कि कस्बे के एक नाले में एक शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद रघुवीर सिंह और उसके परिजन मौके पर पहुंचे। वहां पर पहले से पुलिसकर्मी थे। उन्होंने शव को नाले से बाहर निकलवाया। उन्हें यह नहीं पता की धर्म सिंह नाले में कैसे गिरा। इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *