IPL के बाद ISPL में भी छिंदवाड़ा का नाम:सचिन सहारे ऑक्सन तक पहुंचने वाले जिले के पहले खिलाड़ी

छिंदवाड़ा जिले के बरारीपुरा निवासी सचिन सहारे ने टेनिस क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वे देश के सबसे बड़े टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट ‘इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग’ (ISPL) के ऑक्शन तक पहुंचने वाले जिले के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सचिन देशभर में होने वाले बड़े टूर्नामेंट्स में अपने शहर और जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुके हैं। सचिन सहारे न केवल मैदान में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि छिंदवाड़ा के ग्रामीण अंचलों के युवाओं के लिए प्रेरणा भी बन चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि छोटे शहरों और ग्रामीण अंचलों से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। सचिन का मानना है कि सही दिशा और निरंतर मेहनत मिले, तो जिले से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभर सकते हैं। दूसरे राज्यों में ‘छिंदवाड़ा एक्सप्रेस’ नाम से पहचान सोशल मीडिया पर भी सचिन सहारे की खास पहचान बन चुकी है। उनकी घातक गेंदबाजी की रील्स तेजी से वायरल होती हैं और देशभर के क्रिकेट प्रेमी उनके प्रशंसक बन रहे हैं। मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में उन्हें ‘छिंदवाड़ा एक्सप्रेस’ के नाम से जाना जाता है। बोले- संघर्ष के समय कोई साथ नहीं देता दैनिक भास्कर से बातचीत में सचिन सहारे ने खिलाड़ियों के संघर्ष पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “जब खिलाड़ी मेहनत करता है, तब कोई सपोर्ट नहीं करता। लेकिन जब वह किसी मुकाम तक पहुंच जाता है, तब सभी लोग किसी न किसी रूप में जुड़ते हुए नजर आते हैं।” टेनिस क्रिकेट में क्रांति लाने का सपना सचिन को विश्वास है कि वे ऐसा मुकाम हासिल करेंगे, जिससे छिंदवाड़ा के हर ग्रामीण अंचल में टेनिस क्रिकेट को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से टेनिस क्रिकेट में एक नई क्रांति आएगी और जिले के युवा खिलाड़ी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *