महाराणा प्रताप की 428 वीं पुण्यतिथि पर करणी सेना ने श्रद्धांजलि अर्पित की

अलवर| करणी सेना अलवर की ओर से रविवार को शिवाजी पार्क स्थित महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 428 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शुरुआत में समस्त करणी सैनिकों द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई और प्रतिमा का जलाभिषेक किया। प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सभी करणी सैनिकों ने पुष्प अर्पित किए। पुण्यतिथि की सभा में प्रमुख वक्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप की जीवनी और राष्ट्र हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री भूपेंद्र सिंह राठौड़, जिला संगठन महामंत्री मानसिंह राजावत, मुकेश सिंह कच्छावा, जितेंद्र सिंह कच्छावा, भगवान सिंह राठौड़, कैलाश सिंह पिचानौत, भरत सिंह नरूका, राजेंद्र सिंह राठौड़, लाखन सिंह, राहुल सिंह नरूका, रामसिंह शेखावत सहित अन्य शामिल हुए। किशनकुंड विकास समिति ने वीर महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई : किशनकुंड विकास समिति ने रविवार को वीर महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। समिति के अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि महाराणा प्रताप मेवाड़ ही नहीं संपूर्ण राजस्थान सहित हिंदुस्तान की आन,बान व शान थे। उन्होंने हल्दीघाटी के युद्ध में अपना साहस एवं पराक्रम दिखाया और मुगलों की बादशाहत को नहीं कबूला। वे देशभक्त एवं पराक्रमी योद्धा थे। इस दौरान महाराणा प्रताप अमर रहे के नारे लगाकर उन्हें याद किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, संरक्षक केजी गुप्ता, कैलाशचंद शर्मा, भगवान सेन, मोहनलाल शर्मा, गौरव अरोड़ा, श्याम सुंदर शर्मा, बाला प्रसाद, भास्मिता वशिष्ठ, फौजी देवेंद्र शर्मा, जगदीश चौहान, बने सिंह सोनी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *