जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए प्रस्तावित वार्डों के सीमांकन पर आपत्ति व्यक्त की है। कांग्रेस नेताओं ने आज इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वार्डों के सीमांकन में अनियमितताओं और राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया गया है। पार्टी ने सीमांकन में विसंगतियों का विस्तृत विवरण देते हुए इनमें सुधार की मांग की है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सीमांकन में सुधार नहीं किया गया, तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे और कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सलीम नागौरी, वरिष्ठ नेता प्रकाश छंगाणी, मोमराज विश्नोई, ब्लॉक अध्यक्ष ईलमदीन और नटवरलाल सहित कई नेता उपस्थित रहे।


