दतिया में इंस्टाग्राम पर कट्टे के साथ रील बनाई:युवक से 315 बोर का कट्टा और कारतूस बरामद; कुएं के पास छिपाया था

दतिया में एक युवक ने कट्टे के साथ इंस्टाग्राम पर रील बनाई थी। वीडियो सामने आने के बाद युवक ने कट्टे को छिपा दिया था। मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से कट्टा और कारतूस बरामद कर लिया है। मामला थरेट थाना का है। यहां थाना प्रभारी अंफासुल हसन ने बताया कि, 19 वर्षीय कुलदीप कुशवाह ने 19 जनवरी को इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार के साथ एक रील अपलोड की थी। पुलिस ने इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसने कट्टा अपने खेत में बने कुएं के पास छिपा रखा था। पुलिस ने मौके से 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह घटना सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने के खतरनाक ट्रेंड को दर्शाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *