माघ पुष्य नक्षत्र पर ओरछा में आस्था का सैलाब:रामराजा सरकार और जानकी मंदिर में छप्पन भोग अर्पित, दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालु

निवाड़ी जिले की धार्मिक नगरी ओरछा में माघ पुष्य नक्षत्र के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रामराजा सरकार और मां जानकी जू मंदिर में छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पुष्य नक्षत्र सेवा समिति, मऊरानीपुर के तत्वावधान में ओरछा तहसील में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान श्री रामराजा सरकार मंदिर और मां जानकी जू मंदिर में विधि-विधान से छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। सुबह तड़के से ही रामराजा सरकार मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। रामराजा सरकार के दर्शन के बाद, भक्तों ने मां जानकी जू मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे रामनगरी में ‘जय श्री राम’ के जयकारे गूंजते रहे। जानकी मंदिर के पुजारी हरीश दुबे ने बताया कि भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता की और सेवा समिति के कार्यों की सराहना की। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने में कोई परेशानी न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *