अमृतसर| नंदी फाउंडेशन के प्रोजेक्ट नन्हीं कली द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मीनाक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई दी और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे अपना और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने नन्ही कली परियोजना के बारे में बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार कक्षा 6 से 10 तक की निम्न आय वर्ग की बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए यह परियोजना शुरू की गई है। महिला छात्रों को 21वीं सदी का कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जो स्कूली शिक्षा से कार्यस्थल तक महिला छात्रों के संक्रमण को आसान बनाता है। इस अवसर पर एडमिन दिलप्रीत सिंह, टेक्निकल ऑफिसर विक्रमजीत, एसए गुरमीत कौर, सुमन, नीलम, परमजीत कौर, नवदीप, सुखविंदर और छात्राएं मौजूद रहीं।


