केदारनाथ में सीजन की दूसरी बर्फबारी शुरू:–17 डिग्री पहुंचा तापमान, सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी

केदारनाथ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे से केदारनाथ धाम में बर्फबारी शुरू हो गई, जो लगातार जारी है। धाम और आसपास के क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में ढकने लगे हैं। 2026 में यह दूसरी बार है जब केदारेश्वर में बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे पहले भी 2 जनवरी को इस साल के साथ ही इस सीजन की पहली बर्फबारी यहां हुई थी। लगातार हो रही बर्फबारी से धाम में ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। बर्फबारी के चलते केदारनाथ में मौसम पूरी तरह बदल गया है। चारों ओर बर्फ गिरने से धाम का नजारा एक बार फिर शीतकालीन रूप में नजर आने लगा है। केदार नगरी की PHOTOS देखें… साढ़े 3 बजे से जारी है बर्फबारी मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे मौसम अचानक बदला और केदारनाथ में बर्फ गिरनी शुरू हो गई। देर शाम तक बर्फबारी लगातार जारी रही, जिससे क्षेत्र में ठंड का असर और बढ़ गया। 2026 में दूसरी बार गिरी बर्फ यह बर्फबारी साल 2026 में इस सीजन की दूसरी बर्फबारी बताई जा रही है। इससे साफ है कि ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड अभी और असर दिखा सकती है। बर्फ गिरने से केदारनाथ धाम पूरी तरह सफेद नजर आने लगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *