खालसा कॉलेज एजुकेशन में नैतिक जीवन जांच पर वर्कशॉप करवाई गई

खालसा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन जीटी रोड में स्कूल अध्यापकों के लिए नैतिक जीवन जांच पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जगत पंजाबी सभा कनाडा के सहयोग से करवाई वर्कशॉप में सभा के अध्यक्ष अजायब सिंह चट्टा ने कहा कि बहुत सी घटनाएं ऐसी थी, जिनमें सही फैसला लेना मुश्किल था। इसके बावजूद नैतिकता का साथ निभाते हुए उस विशेष मुश्किल का हल ढूंढा गया। उन्होंने कहा कि नैतिकता एक क्रियात्मक जीवन जांच है, जिसे ग्रहण करते हुए मानव अपने जीवन को सुचारू ढंग से बिता सकता है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉक्टर खुशविंदर कुमार ने कहा कि नैतिकता एक धारी नहीं बल्कि बहु अर्थी होती है। नैतिक मूल्य द्वारा ही एक मानव सुहृदय जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि अध्यापक होने के नाते हमारी यह विशेष जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी जीवन में नैतिकता के धारनी बने तथा अपनी अध्यापक शिक्षा प्रणाली में विद्यार्थियों को रस्मी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा भी प्रदान करें। इस प्रोग्राम में सभा के सदस्य हर कीरत कौर, मनप्रीत कौर , बलविंदर कौर ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर कॉलेज का समूह स्टाफ हाजिर था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *