अमनदीप सिंह जहाजगढ़ इलाके में सीवरेज जाम और सड़कें टूटी होने के कारण लोग परेशान हैं। सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर जमा हैं। जगह-जगह से सीवरेज की गंदगी ढक्कनों से बाहर आ रही हैं। गंदे पानी के रिसने से सड़कें भी खराब हो रही हैं। जहाजगढ़ में रोड कई जगहों से टूटा हुए हैं। जिसके चलते इलाका निवासियों के साथ-साथ राहगीर भी खासे परेशान हैं। इलाका निवासी मनोज कुमार और हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनका इलाका जहाजगढ़ नगर सुधार ट्रस्ट के अधीन आता हैं। यहां पिछले तीन सालों से सड़कों की मेंटेनेंस नहीं की गई हैं। वहीं हलके से विधायक का मुख्य दफ्तर भी जहाजगढ़ में हैं। फिर भी इलाके में गंदगी की भरमार हैं। जहाजगढ़ में सभी मुख्य सड़कें खराब हैं। लेकिन परेशानी का हल पिछले तीन साल से पक्के तौर पर नहीं किया गया। लोगों ने बताया कि इस समस्या के बारे में ट्रस्ट और विधायक को भी बता चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं किया जा रहा। इलाका निवासियों ने कहा कि यहां लोग खुद बैठते हैं वहां की सफाई हर समय करके रखते है। लेकिन विधायक का मुख्य दफ्तर जहाजगढ़ में होने के बावजूद लोग गंदगी भरे हालातों में रह रहे हैं। इस परेशानी का समाधान किया जाना चाहिए। जहाजगढ़ में पार्कों की हालत भी काफी खराब हैं। इलाका निवासियों ने बताया कि जहाजगढ़ से शहर को सबसे ज्यादा रेवेन्यू दिया आता हैं। सैकड़ों लोग जहाजगढ़ में काम करते हैं। जो दोपहर के समय खाना खाने के लिए पार्कों में भी नहीं बैठ पाते। जबकि इलाके में मुख्य तीन पार्क हैं, पार्कों की हालत इतनी खराब हैं कि यह पार्क कम गंदगी का डंप और छप्पड़ ज्यादा लगते हैं। लोगों ने प्रशासन से परेशानियों के समाधान की अपील की हैं। जहाजगढ़ के सारे टेंडर पास हो चुके हैं। एक हफ्ते तक सड़कें और सीवरेज के काम शुरू किए जा रहे हैं। इसके लिए नगर सुधार ट्रस्ट के एक्सईएन विक्रमजीत सिंह को कहा गया हैं। लोग धीरज रखें, जल्द ही जहाजगढ़ में लोगों की समस्या का पक्का समाधान किया जाएगा। -जीवनजोत कौर, विधायक हलका पूर्वी।