केशोरायपाटन थाना क्षेत्र में देर रात खेत से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घायल हालत में उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक केशव को एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट करवाया। केशोरायपाटन थाने के एसआई बालकृष्ण ने बताया कि मृतक राधेश्याम बेरवा, उम्र 32 वर्ष, पुत्र मांगीलाल बेरवा, रात के समय खेत पर पानी देने गया था। काम पूरा करने के बाद जब वह बाइक से वापस घर लौट रहा था, तभी पीछे से तेज गति में आए एक अन्य मोटरसाइकिल ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राधेश्याम सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे गंभीर हालत में कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर केशोरायपाटन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। मृतक के भाई मुकेश बेरवा ने बताया कि राधेश्याम शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।


