इंदौर के तिलक नगर में रविवार रात एक टेक्नीशियन के साथ 4 युवकों ने बुरी तरह से मारपीट की। बताया जाता है कि एक युवक अपनी बहन से दोस्ती को लेकर नाराज था। इसी के चलते हमला किया गया। पुलिस मामले में चारों युवकों की तलाश कर रही है।
तिलक नगर पुलिस ने शुभम बौरासी की शिकायत पर साहिल पुत्र महेश कैथवास निवासी विनोबा नगर उसके दोस्त वरूण पुत्र भरत गुर्जर,अरमान पुत्र दीपक धीमान और हर्षित उर्फ राकेश धीमान के खिलाफ मारपीट की गंभीर धाराओं में एफआईआर की है। शुभम ने बताया कि वह इन्वर्टर टेक्नीशियन का काम करता है। वह अपने घर से काम से निकला था।
आमची मुबई बड़ा पाव की शॉप के सामने पहुंचा तो साहिल आ गया। साहिल ने कहां कि वह बहन के साथ दोस्ती क्यो रखे हुए है। उससे बात क्यों करता है। इसके बाद उसने अपशब्द कहे। तभी साहिल ने अपने तीन दोस्तो को वहां बुला लिया। सभी ने मिलकर अचानक मारपीट शुरू कर दी। बचने के लिए भागा तो बेल्ट से पीटा। बाद में घर जाकर परिवार को मामले की जानकारी दी। शुभम के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे थे।


